← Browse Stories / Family & Parenthood

माँ के हाथों की खुशबू

माँ के हाथों में एक अलग ही खुशबू होती है। आटा गूंथने की, हल्दी की, और उस प्यार की जो शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता। जब मैंने पहली बार शहर जाकर काम करना शुरू किया, तो एक महीना तक मुझे नींद नहीं आई क्योंकि माँ के हाथों का स्पर्श याद आता था। आज मैं माँ से दूर हूं, पर हर रविवार फोन करता हूं। आवाज सुनते ही ऐसा लगता है जैसे सब ठीक है। माँ की आवाज में ही कोई जादू है।

How did this story make you feel?

💬 Responses (0)

No responses yet. Be the first to share your thoughts.