Regret & Mistakes
एक अफसोस
मैंने अपने पिता को कभी नहीं बताया कि मैं उनसे प्यार करता हूं। वह सख्त थे, मगर उनकी सख्ती के पीछे मेरी चिंता थी। उन्होंने मुझे पढ़ाया, बड़ा किया, लेकिन मैंने कभी 'थैंक्यू' नहीं कहा। जब वह अस्पताल में थे तब भी मैंने सोचा था कि कल बताऊंगा। कल कभी नहीं आया। उनके जाने के बाद मैं उनकी तस्वीर से बातें करता हूं। बहुत देर हो चुकी है। काश मैंने एक बार कहा होता, 'पापा, आपसे प्यार है।' जिंदगी का सबसे बड़ा अफसोस।
💬 Responses (0)
No responses yet. Be the first to share your thoughts.